29 Mar 2024, 14:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को नोकिया ब्रांड का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है। एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत मोबाइल फोन डिजाइन करती है और उनकी बिक्री करती है।
 
एचएमडी ग्लोबल ने आलिया को भारत में ‘नोकिया फोन का चेहरा’ नियुक्त किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि आलिया आज की पीढ़ी के साथ मजबूती से जुड़ाव कर सकती हैं।
 
एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष और भारत में कंट्री प्रमुख अजय मेहता ने कहा कि आलिया के साथ प्रिंट मीडिया के जरिये अभियान पहले ही शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आलिया के साथ भागीदारी से हम काफी रोमांचित हैं। भाषा अजय अजय मनोहर
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »