28 Mar 2024, 19:27:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महिलाओं का सामने आकर अनुभव साझा करना हिम्मत की बात: रितेश देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 5:17PM | Updated Date: Oct 13 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने ‘मी टू’ अभियान में महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करना हिम्मत की बात है। अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल4’ के निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उनका यह बयान आया है। आरोप लगने के बाद साजिद ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है।
 
रितेश ने ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की बात सुन और पढ़ बेहद दुखी हूं। मुझे लगता है कि किसी महिला के लिए अपने ऐसे अनुभव साझा करना बेहद हिम्मत की बात है...सभी को सुने जाने की जरूरत है उनको लेकर राय बनाने की नहीं...। मैं आज उन सभी के साथ खड़ा हूं।’’ अक्षय कुमार ने शुक्रवार को ‘हाउसफुल4’ की शूटिंग रोके जाने की जानकारी भी दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »