23 Apr 2024, 20:40:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या-अभिषेक के फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 11:29AM | Updated Date: Oct 12 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के फैंस दोनों को बड़े पर्दे पर फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में दोनों को साइन भी कर लिया गया है लेकिन अब इस फिल्म पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।
 
दरअसल, #MeToo मूवमेंट का असर इस फिल्म पर पड़ा है। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल की फैंटम फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करने वाले थी। विकास बहल पर यौन शोषण के आरोपों के बाद फैंटम को बंद करने का फैसला किया गया। जिसका असर फिल्म पर पड़ा है।
 
 फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली थी जिसे अभी रोक दिया गया है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका था। फिलहाल फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश की जा रही है। फैंटम फिल्म्स के बंद होने से गुलाब जामुन की टीम भी सकते में है। बता दें कि अगस्त में फिल्म के बारे में आधिकारिक ऐलान किया गया था। करीब 8 साल बाद ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी फिर से पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सर्वेश मेवारा करने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »