28 Mar 2024, 15:53:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिवार के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में छोड़ दी थी पढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 12:11PM | Updated Date: Oct 9 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल चुराने वाली रेखा 10 अक्‍टूबर को 65वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें उनके सांवले रंग के लिए ताने सुनाए जाते थे। आज ऐसा समय है जब वो 65 की उम्र में भी जवां लगती हैं। अगर एक बार रेखा किसी इवेंट में पहुंच जाएं तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। 
 
रेखा ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की उतनी ही वो कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में आ गई थीं। क्योंकि रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेसन साउथ के सुपरस्टार थे। 
 
किसी वजह से रेखा अपने पिता जेमिनी से बहुत नफरत करती थीं। यहां तक कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो वो उनके आखिरी दर्शन के लिए भी नहीं गई थीं। अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। रेखा ने सिमि ग्रेवाल के चैट शो में खुद कहा था कि मां पुष्पावली ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए फोर्स किया था। वो चाहती थीं कि रेखा एक्टिंग कर अपने परिवार को फाइनेंशियली सपोर्ट करें। इसलिए उन्होंने 14 साल की उम्र अपनी पहली फिल्म की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »