23 Apr 2024, 13:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम के बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- उन्हें किसने अधिकार दिया मुझे जज करने का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 11:57AM | Updated Date: Oct 9 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों यौन शोषण का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। तनुश्री दत्ता के बाद अब क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने डायरेक्टर विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगातार तहलका मचा दिया है। इस मामले पर सेलिब्रिटीज का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। इस बीच जब सोनम कपूर से कंगना रनौत के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बात कही दी जिसे सुनकर कंगना तिलमिला गई हैं। 

सोनम कपूर मुंबई में एक खास कार्यक्रम में गई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान  सोनम कपूर ने विहास बहल और कंगना रनौत के बारे में अपनी बात कही। सोनम ने कहा - 'यब बहुत निराशाजनक है। इसके बाद सोनम कपूर से जब पूछा गया कि अगर वह इस तरह के हालात में होतीं तो पूरे मामले से किस तरह से निपटतीं। क्या लोग अब ज्यादा से ज्यादा विकास के खिलाफ आवाज उठाएंगे?'
 
इस पर सोनम कपूर ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा - 'कंगना ने तो उठाई है। कभी-कभी उनकी बातों को गंभीरता से लेना मुश्किल होता है। वह हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।' सोनम कपूर का यह जवाब सुनते ही कंगना रनौत गुस्से से लाल हो गई हैं। 
कंगना रनौत ने सोनम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए ऐसी बात कह दी जो सोनम को जरूर चुभ सकती है।
 
कंगना रनौत ने कहा - 'तो क्या सोनम कपूर के पास कोई लाइसेंस है जिससे वह तय करेंगी किस पर विश्वास करना है और किस पर नहीं? वह मेरे दावों को लेकर इतना यकीन से कैसे कह सकती हैं। मेरी पहचान मेरी पिता की वजह से नहीं है। 10 साल तक संघर्ष करने के बाद मैंने बतौर सेलिब्रिटी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
 
'आपको बता दें, कंगना रनौत ने विकास बहल पर आरोप लगाया है कि क्वीन फिल्म की शूटिंग के दौरान गंदी हरकतें की थीं। कंगना ने अपने बयान में कहा है - 'मैं पीड़ित महिला की बात पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »