28 Mar 2024, 19:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म करना चाहते हैं हॉलिवुड स्टार विल स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 12:11PM | Updated Date: Oct 8 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलिवुड के मेगास्टार विल स्मिथ हाल ही में भारत में थे। वह यहां एक फिल्म समारोह में शिरकत करने आए थे। इस समारोह में विल स्मिथ ने भारतीय सिनेमा के साथ-साथ पश्चिमी सिनेमा के बारे में चर्चा की। इस दौरान विल ने अपनी एक इच्छा जाहिर करते हए बताया कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं। विल ने कहा, ' मेरी बड़ी इच्छा है कि मैं एक बॉलिवुड डांस सीक्वेंस का हिस्सा बनूं।
 
मेरी और ऐश्वर्या की मुलाकात करीब 15 साल पहले हुई थी और हमने साथ में फिल्म करने के बारे में बात की थी, लेकिन अब तक हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। उम्मीद करता हूं कि जल्द ही मुझे उनके साथ एक फिल्म करने का अवसर प्राप्त होगा।' इस समारोह में विल स्मिथ के साथ बॉलिवुड ऐक्टर फरहान अख्तर भी मौजूद थे।
 
उन्होंने विल की बॉलिवुड गाने पर डांस की इच्छा को पूरा करते हुए उन्हें कुछ भांगड़ा के स्टेप्स सिखाए।  इस डांस विडियो को फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करने के साथ ही फरहान ने इस विडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, 'एक उम्दा और सहज इंसान। अपनी सरलता से सबका दिल जीतने के साथ ही भांगड़ा भी किया'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »