29 Mar 2024, 07:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर लगा यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2018 12:44PM | Updated Date: Oct 6 2018 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडी ग्रुप के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं। इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए उस समय हुआ जब एक महिला ने उत्सव के बारे में कई राज खोले। महिला ने ट्वीट कर बताया कि आॅस्ट्रेलिया के क्रूज पर उत्सव चक्रवर्ती ने उसके अलावा कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक और दुर्व्यवहार के करने की कोशिश की थी।  
 
पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उत्सव चक्रवर्ती ने सभी को अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के भी लिए कहा था। पीड़ित महिला के इस ट्वीट के बाद मानों ट्विटर पर उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ आरोपों की बारिश हो गई। ट्विटर के जरिए कई महिलाओं ने उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न के आरोप जड़ दिए हैं। 
 
पीड़ित महिलाओं में से एक ने उत्सव चक्रवर्ती के अश्लील मैसेज के स्क्रीन शॉट भी ट्विटर पर शेयर किए हैं। बताया जा रहा है कि पहली महिला के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई है और उन्होंने उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उत्सव चक्रवर्ती के मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के ट्वीट के बाद वह इस मामले में जांच कर रही हैं। 
 
महिलाओं के खुलासे के बाद अदिति मित्तल और वरुण ग्रोवर जैसे कॉमेडियन महिलाओं के समर्थन खड़े हो गए हैं। और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं इस पूरे मामले को स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए खुद पर लगे आरोपों को फर्जी करारा दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा है- 'मुझे नहीं पता लोग मेरे बारे में क्या-क्या बोल रहे हैं। 
 
मैं उनपर आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन यह पूरा मामला दिखाई देने से कहीं अधिक जटिल है।' वहीं उत्सव चक्रवर्ती पर कड़ा एक्शन लेते हुए कॉमेडी ग्रुप ने अपने चैनल से उनके सभी वीडियो को हटा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »