24 Apr 2024, 23:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब प्रियंका चोपड़ा करवाएंगी 'डेटिंग', भारत में आएगा अमेरिकी डेटिंग एप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2018 12:43PM | Updated Date: Oct 6 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैसे तो लोगों को 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का इंतजार है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक नए काम में व्यस्त हैं। एक्टिंग और फिल्म निर्माण से बाहर अब प्रियंका चोपड़ा बिजनेस में हाथ आजमाने को तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने दो टेक स्टार्टअप कंपनियों में इनवेस्ट किया है।
 
पहली कंपनी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर की एक टेक स्टार्टअप कंपनी है जो कि डिजिटल शिक्षा से जुड़ी है लेकिन जिस दूसरी कंपनी में प्रियंका चोपड़ा इनवेस्टमेंट करने जा रही हैं वो एक डेटिंग ऐप है जिसे लोग ‘बंबल’ के नाम से जानते हैं। 
 
8बंबल एप के संस्करण में एक खास बात ये है कि इस एप में महिलाओं के पास ये अधिकार है कि वो बातचीत की पहल कर सकती हैं। अपने टेक वेंचर में नई पारी के शुरूआत करने की जानकारी देते हुए प्रियंका ने कहा 'बंबल' की भारत में लॉन्चिंग का उद्देश्य महिलाओं में डेटिंग ऐप के यूज को लेकर सुरक्षित और सहज महसूस कराना है। बंबल ने प्रियंका को लेकर बात करते हुए बताया कि प्रियंका उनकी फर्म में पार्टनर, एडवाइजर और इनवेस्टर के तौर पर जुड़ी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »