19 Apr 2024, 11:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन और परिणीति ने 'प्रॉपर पटोला' लॉन्च पर डांस के साथ लगाए चार चाँद!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 4:46PM | Updated Date: Oct 4 2018 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नमस्ते इंग्लैंड ने मुंबई में आयोजित किये गए अपने पहले इवेंट में फ़िल्म का चौथा गीत 'प्रॉपर पटोला' लॉन्च कर दिया है। 'प्रॉपर पटोला' के लॉन्च अवसर पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फ़िल्म के इस नए गाने पर थिरकते हुए महफ़िल में चार चाँद लगा दिए थे।
 
प्रमुख कलाकारों के अलावा, इस कार्यक्रम में निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह भी उपस्थित थे जो बैनर ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के तहत फिल्म का सह-निर्माण भी कर रहे है, और सोनी म्यूजिक के सनुजीत भुजबल के साथ क्रमशः रिलायंस एंटरटेनमेंट और पेन फिल्मों के निर्माता शिबासिस सरकार और जयंतलाल गाडा भी इस इवेंट में शरीक हुए थे। दिलजीत डॉसंज और आस्था गिल द्वारा गाया हुआ "प्रॉपर पटोला" बादशाह के सुपर हिट गीत का रीक्रिएटेड वर्शन है।
 
'तेरे लिए', 'भरे बाजार', और पंजाबी ट्रैक 'धूम धड़ाका' जैसे गानों के साथ दिल जीतने के बाद, निर्माताओं ने अब सीजन का पार्टी एंथम 'प्रॉपर पटोला' रिलीज कर दिया है। इशकज़ादे में डेब्यू करने के बाद, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी "नमस्ते इंग्लैंड" के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
 
विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।
 
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »