29 Mar 2024, 11:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर बनने वाले हैं पापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 11:50AM | Updated Date: Oct 4 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच चले लंबे विवाद के बारे में सभी जानते हैं। दोनों की शादी ठीक नहीं चली और आखिरकार तलाक पर ही खत्म हुई। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव के साथ शादी की। खबर है कि संजय के घर नया मेहमान आने वाला है। प्रिया जल्दी ही बच्चे को जन्म देने वाली है। संभवत: दिसम्बर में वे मां बन जाएं।
 
संजय की यह तीसरी शादी है। वहीं प्रिया की यह दूसरी शादी है। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी है। दूसरी ओर संजय को दूसरी शादी से दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) हैं। दोनों बच्चे करिश्मा के ही साथ रहते हैं।
 
करिश्मा और संजय ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। करिश्मा ने बताया था कि संजय ने उन्हें किस तरह से परेशान किया था। 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। संजय कपूर बड़े बिजनेसमैन हैं जबकि प्रिया मॉडल रह चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »