29 Mar 2024, 13:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने जन्मदिन पर दो बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। सलमान खान अपने जन्मदिन 27 दिसम्बर को दो बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं और इस बात की चर्चा है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'इंशाल्लाह' और दबंग 3 के बारे में प्रशंसकों को बतायेंगे।  बताया जा रहा है कि सलमान फिल्म इंशाल्लाह की घोषणा करेंगे।
 
यह फिल्म संजय लीला भंसाली बनाने जा रहे हैं। काफी समय के बाद सलमान और भंसाली साथ काम करेंगे। सलमान और भंसाली ने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। चर्चा है  कि सलमान जन्मदिन पर  'दबंग 3' की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे। यह फिल्म 2019  क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »