19 Apr 2024, 18:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अब निर्माता बनने जा रही हैं।  बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा , प्रीति जिंटा और दीया मिर्जा ने बतौर निर्माता फिल्में बनाई हैं। दीपिका भी इस फेहरिस्त में शामिल होने जा रही हैं। दीपिका काफी समय से इस बारे में सोच रही थीं और फिर तैयारी शुरू की। अगले साल फरवरी में उनका प्रोडक्शन हाउस सेटअप होगा और उसी के साथ उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म का ऐलान भी किया जाएगा। उनकी पहली फिल्म की तैयारी भी हो गई है।
 
मेघना गुलज़ार इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे। ये महिला प्रधान फिल्म होगी और दीपिका भी इसमें काम करने का मन बना चुकी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। उसके चेहरे पर तेज़ाब फेंका गया था, लेकिन उसने संघर्ष किया, उसकी नौ सर्जरी हुई और बाद में वह लोगों के लिए मिसाल बनीं। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। हालांकि दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार दोनों ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »