29 Mar 2024, 17:25:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने वर्ष 2008 में ‘दोस्ताना’ बनायी थी। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी दोस्ताना में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।
 
करण काफी समय से दोस्ताना के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजकुमार राव फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में काम करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार राव के साथ फिल्म में कौन-कौन होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। कहा जा रहा है कि करण ‘दोस्ताना-2’ में नई टीम के साथ काम करना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने फिल्म की कास्ट तक बदल दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »