26 Apr 2024, 04:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' अब 14 दिसंबर को रिलीज होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:41AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।  मेहरा से जब फिल्म की तारीख आगे बढ़ाने के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया, "यह एक थिएट्रिकल के लिए बहुत ही सही समय है।"
 
मेहरा पहले दो अक्टूबर यानी की गांधी जंयती की तारीख को लेकर खासे उत्साहित थे। फिल्म महात्मा गांधी से प्रेरित है। यह फिल्म एक बस्ती के लड़के की कहानी है, जो अपने मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है। फिल्म चार बच्चों, बस्ती की वास्तविकता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल के सहारे स्वच्छता के मुद्दे को सामने लेकर आई है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई की बस्तियों में की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »