24 Apr 2024, 18:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 5:17PM | Updated Date: Sep 25 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की फिल्म 'पैडमैन' के बाद अपनी अगली फिल्म अक्षय कुमार को लेकर बनाने जा रहे हैं। 'पैडमैन' में भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी। आर बाल्की की यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री पर आधारित होगी। बाल्की ने इसके लिये वायाकॉम 18 से हाथ मिलाया है। कहा जा रहा है कि फ़िल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और निमृत कौर काम करती नजर आ सकती हैं।
 
विद्या, अक्षय के साथ 'हे बेबी' और 'भूल भुलैया' जबकि निमृत 'एयरलिफ़्ट' में अक्षय के साथ काम कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म की कहानी मंगल ग्रह पर कुछ चुनिंदा एस्ट्रॉनॉट्स को भेजे जाने के मिशन पर आधारित होगी। आर बाल्की फ़िल्म से निर्माता के तौर पर जुड़ेंगे और 'पैडमैन' में उनके सहायक रहे जगन शक्ति इसे डायरेक्ट करेंगे। जगन अक्षय कुमार की फ़िल्म 'हॉलीडे' और सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' के भी सहायक निर्देशक रहे हैं। जल्द ही फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »