23 Apr 2024, 21:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव: कृति खरबंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 12:25PM | Updated Date: Sep 25 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा का कहना है कि रणवीर सिंह के साथ काम करना उनके लिये बेहतरीन अनुभव रहा है। कृति खरबंदा की हाल ही में फिल्म ‘यमला पगला दीवाना : फिर से’ रिलीज़ हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके पहले कृति खरबंदा ने ‘शादी में ज़रूर आना’ और ‘गेस्ट इन लंदन’ में काम किया था। कृति इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल-4’ में काम कर रही हैं। 
 
कृति खरबंदा अब रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी। कृति विज्ञापन फिल्म में रणवीर के साथ नजर आयेंगी। कृति और रणवीर जल्द ही एक पेंट बनाने वाली कंपनी के विज्ञापन में साथ नज़र आएंगे। अभी हाल ही में इन दोनों ने मुंबई के एक स्टूडियो में इसकी शूटिंग पूरी की है।
 
कृति खरबंदा ने कहा, यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि मुझे इतने प्रतिष्ठित ब्रैंड जो दशकों से अपने क्षेत्र में लीडर है उसका हिस्सा बनने का मौका मिला। रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना मेरे लिए बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा और इस ऐड की शूटिंग के दौरान हमने काफी इंजॉव्य किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »