18 Apr 2024, 23:30:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणबीर कपूर ने अब रणवीर सिंह को एक ऐसे काम के लिए खुली चुनौती दी है, जिसे करना बेहद मुश्किल है। अक्षय कुमार जैसे फिट कलाकार भी इस चुनौती में फेल हो चुके हैं। यह है सुई धागा चैलेंज। इस चैलेंज को रणबीर कपूर ने पास कर लिया है। 28 सितम्बर को वरुण धवन की फिल्म सुई धागा रिलीज हो रही है।
 
फिल्म में वरुण टेलर के किरदार में हैं और अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। सुई धागा के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया में सुई धागा चैलेंज चलाया जा रहा है, जिसमें सेलेब्रिटीज एक-दूसरे को सुई में धागा डालने की चुनौती दे रहे हैं। वरुण की गुजारिश पर अक्षय कुमार ने इस चैलेंज की शुरूआत की थी और अपना वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो कोशिश करते हैं मगर कामयाब नहीं हो पाते।
 
अब वरुण ने करण जौहर और रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों सुई धागा चैलेंज पूरा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस मजाकिया वीडियो में करण सुई में धागा नहीं डाल पाते, मगर रणबीर सफल हो जाते हैं और फिर करण दीपिका पादुकोण को चैलेंज करते हैं, जबकि रणबीर, रणवीर सिंह को चुनौती देते हैं।
 
सबसे दिलचस्प बात यह है कि चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहने वाले रणवीर सिंह भी इस मस्ती-मजाक में शामिल हो गये। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा है, 'लग गये।' जैसे यह चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी। इसके जवाब में वरुण धवन लिखते हैं, 'सिम्बा को करना होगा भैया।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »