29 Mar 2024, 17:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चौथे हफ्ते में भी डटी है श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:40AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री' इस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रिलीज के 23 दिन बाद भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही और चौथे हफ़्ते में भी इसके कलेक्शंस में एक स्थिरता बनी हुई है।
 
21 सितम्बर को 1.51 करोड़ रुपए के साथ स्त्री चौथे हफ़्ते में दाखिल हो गयी, जबकि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन फिर उछाल आया और इसने 2.05 करोड़ रुपए जमा किये, जिसके साथ स्त्री का 23 दिनों का कलेक्शन 116.23 करोड़ रुपए हो चुका है।
 
यहां यह बताना जरूरी है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स ने स्त्री के लाइफ टाइम कलेक्शंस को 115 करोड़ रुपए के आस-पास रहने का अनुमान लगाया था, मगर स्त्री ऐसे सारे अनुमानों को पहले दिन से ही धता बताते हुए ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »