29 Mar 2024, 15:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अपने परिवार से बेहद प्यार है। अर्जुन के लिए उनका परिवार कितना अहम है, यह बात वह कई मौकों पर जाहिर भी कर चुके हैं। चाहे श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना हो, या फिर अपनी कजिन सोनम की शादी की हर रस्म में नजर आना हो। अर्जुन हर जगह परिवार को काफी अहमियत देते हैं।
 
ऐसा ही कुछ उन्‍होंने एक बार फिर किया है, जब वह अपनी बहन के लिए सब कुछ छोड़ नेपाल से सीधे मुंबई आ गए। दरअसल, अर्जुन इन दिनों  निर्देशक राजकुमार गुप्‍ता की फिल्‍म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग में बिजी हैं।  इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों नेपाल में चल रही है, लेकिन अर्जुन कपूर को फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »