29 Mar 2024, 06:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी करने के बाद मैं काफी घरेलू हो गया हूं: शाहिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 11:34AM | Updated Date: Sep 21 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत से शादी करने के बाद बहुत खुश हैं। हाल ही में दोबारा पिता बने शाहिद कपूर ने कहा है कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं।
 
पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।शाहिद ने कहा है कि मीरा से शादी करने के बाद मैं काफी घरेलू हो गया हूं। मैं एक स्टार की तरह बिल्कुल फील नहीं करता हूं। मैं खुद को एक लेबर समझता हूं और सही दिशा में काम करने का प्रयास करता हूं। 
 
 अपने अब तक के अपने फिल्मी करियर पर शाहिद ने कहा कि मैं अब तक की अपनी फिल्म जर्नी को एक पॉजिटिव वे में देखता हूं। मैंने अपने करियर में बहुत सारी गलतियां भी की हैं। लेकिन मैंने उन गलतियों से बहुत कुछ सीखा भी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »