28 Mar 2024, 22:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

"ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान" में अमिताभ का यह लुक देख कर रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 4:48PM | Updated Date: Sep 18 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यशराज फिल्म्स की "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान" बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी। पहली बार भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े किंवदंती अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ लाकर एक अविश्वसनीय कास्टिंग के साथ यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे प्रतीक्षित फिल्म है। 
 
फ़िल्म की मार्केटिंग रणनीति को ध्यान में रखते हुए, इस मेगा-एक्शन फ़िल्म से हर रोज़ एक करैक्टर पोस्टर रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स ने किंवदंती अमिताभ बच्चन पर आधारित फ़िल्म का पहला मोशन पोस्टर आज रिलीज कर दिया है। फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता एक कठोर योद्धा खुदाबक्श की भूमिका में नज़र आएंगे।
 
"ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान" पहली हिंदी फिल्म है जिसकी कहानी में समुद्र को पृष्ठभूमि के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। फ़िल्म में दमदार एक्शन की भरमार होगी जिसमें खुदाबक्श समुद्र के मास्टर के रूप भागदौड़ संभालने के लिए तैयार है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित दिवाली रिलीज पर रिलीज होने वाली यश राज फिल्म्स की एक्शन एडवेंचर फ़िल्म "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान" में कैटरीना कैफ और फातिमा साना शेख भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »