19 Apr 2024, 08:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'नैना दा क्या कसूर' ने साबित कर दिया है कि 'प्यार अंधा होता है'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 4:38PM | Updated Date: Sep 17 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। 'नैना दा क्या कसूर' के साथ, आयुष्मान खुराना ने अंधाधुन में अपने रहस्यमय किरदार के रोमांटिक पक्ष का अनावरण किया है। फिल्म के विचित्र टाइटल ट्रैक के बाद, अंधाधुन का यह नया रोमांटिक ट्रैक आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि प्यार अंधा हो सकता है। 'नैना दा क्या कसूर' में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे के बीच सिज़लिंग केमिस्ट्री देखने मिल रही है।
 
अमित त्रिवेदी द्वारा रचित और गाया हुआ, यह रोमांटिक गीत फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ पर आता है जब मुख्य जोड़ी के बीच एक नई दास्तान की शुरुवात होने वाली होती है। आयुष्मान खुराना ने 'नैना दा क्या कसूर' के रिलीज से पहले इसकी एक झलक दर्शकों के साथ करते हुए ट्विटर पर लिखा,"प्यार अंधा होता है पर नैनो-नैनो में ही तो प्यार होता है। #NainaDaKyaKasoor आज रिलीज हो गया है! #AndhaDhun."
अंधाधुन के इस सिज़लिंग रोमांटिक गाने पर बात करते हुए संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कहा,"नैना दा क्या कसूर एक मजेदार गीत है। बहुत वक़्त बाद मैंने फिल्म के एल्बम से इस तरह के ट्रैक को गाया है। आयुष्मान का किरदार, आकाश एक अंधा पियानोवादक है जो एक कैफे में पियानो बजाता है और इसिलए गाने में पियानो के बहुत सारे एलिमेंट का उपयोग करना पड़ा। मैंने एल्बम के लिए संगीत बनाने की प्रक्रिया को खूब एन्जॉय किया।"
आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फ़िल्म "अंधाधुन" के साथ निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ पहली बार सहयोग कर रहे है। अंधाधुन में एक अंधे पियानो कलाकार और उनकी प्रेम कहानी देखने मिलेगी लेकिन उनका जीवन उस समय उथल पुथल हो जाता है जब वह त्रासदियों की दुनिया में फस जाता है।
अंधाधुन में अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी जो दृश्यम के बाद एक बार फिर ग्रे भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राधिका आपटे भी शामिल हैं, जो हाल ही में अपने काम के लिए सराहना का पात्र बनी हुई है। वही, बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी।
 
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'अंधाधुन' श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आपटे द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »