20 Apr 2024, 01:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। गायक लकी अली संगीत की दुनिया में अपने 30 साल पूरे होने पर इसकी खुशी 'सफरनामा टूर' पर जाकर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह यहां और नई दिल्ली में प्रस्तुति देंगे। लकी ने कहा, "यह बहुत ही मजेदार और यादगार सफर रहेगा और इस टूर को मैं अपने प्रशंसकों के निस्वार्थ प्रेम और समर्थन के लिए उनके प्रति कृतज्ञता के तौर करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं।" महान अभिनेता महमूद के बेटे लकी ने 'इक पल का जीना' जैसे कई गीत गाए हैं तथा 'कांटे' और 'सुर' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 
लकी को उनके सरल गायन और सुरीली आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1996 में 'सुनो' अलबम से पॉप की दुनिया में पदार्पण किया था, जिसने इन्हें स्टार बना दिया था। इसके बाद वह 'सिफर', 'अक्स' और 'कभी ऐसा लगता है' जैसे सफल अलबम में आए। मुंबई में उनका कार्यक्रम 'श्री षणमुखानंद चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती प्रेक्षागृह' में छह अक्टूबर को होगा, और उसके बाद नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में एक अन्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का आयोजन 'पेनेक मीडिया' और 'परफेक्ट हारमनी प्रोडक्शंस' कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »