28 Mar 2024, 23:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि पिता बनना सर्वोपरि है। शाहिद फिलहाल अपने बच्चों के कारण अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रचार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही शाहिद की पत्नी मीरा ने पुत्र जाएन को जन्म दिया है। दो वर्ष की बेटी मीशा के बाद दोनों का यह दूसरा बच्चा है।
 
शाहिद ने बुधवार को काम नहीं करने का कारण बताते हुए कहा पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल रहे। मीशा को बहुत तेज बुखार रहा और इसी समय जाएन का भी जन्म हुआ। फिल्म का प्रचार नहीं कर सका। 'बत्ती गुल मीटर चालू' की रिलीज में सिर्फ नौ दिन बचे हैं, लेकिन पिता बनना सर्वोपरि है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रचार में शामिल हो जाऊं।"'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »