19 Apr 2024, 05:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना ने अब तक जितनी फिल्में की हैं सब लीक से हटकर रही हैं। वो अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। ‘विक्की डोनर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान अब दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ।
 
यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है क्योंकि इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी मां तब प्रेगनेंट हो जाती हैं जब कि उसकी खुद की शादी की उम्र है। इसके बाद क्या खलबली मचती है उनकी जिंदगी में उसकी झलक ट्रेलर में देखिए।
 
ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे देखकर आपका भी हंसते हंसते पेट दुख जाएगा। बता दें, आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुंध भी अगले महीने की 5 तारीख को रिलीज होगी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
 
सान्या मल्होत्रा फिल्म पटाखा में नजर आने वाली हैं। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में सान्या बिल्कुल देसी अवतार में नजर आएंगी। जो अपनी बहन से ऐसे लड़ती है जैसे दो बिल्लियां लड़ रही हों। सान्या की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »