24 Apr 2024, 02:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को हाल ही में पति अंगद के साथ सोहा अली खान-कुणाल खेमू के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में नेहा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक जैकेट पहनी है। तस्वीरों में नेहा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
 
वहीं अंगद ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे। दोनों मे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए।   नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »