29 Mar 2024, 12:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पापा बोनी और बहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई खुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 10:22AM | Updated Date: Sep 12 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी वर में फैमिली वकेशन मना रही थीं। तस्वीरों में जाह्नवी वाइट प्रिंटिड टी-शर्ट के साथ व्हाइट डेनिम पहने कूल अंदाज में नजर आईं।
 
वहीं खुशी व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक जैगिंग पहने नजर आईं। इस दौरान खुशी बिना मेकअप के नजर आईं।बोनी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए। जहां  जाह्नवी ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं खुशी कैमरे से दूरी बनाए दिखीं। जाह्नवी ने फिल्म  'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
 
इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी।इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि खुशी जल्द ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »