29 Mar 2024, 19:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अब पटना वासियों के साथ जमाएंगे रंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 11:32AM | Updated Date: Sep 11 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लवरात्रि के सितारे आयुष शर्मा और वरिना हुसैन 'टीचर्स डे' के दिन पटना के आर्केड इंस्टिट्यूट में गए थे वहां इन दोनो ने बच्चो से बातें की और साथ ही साथ ढेर सारी मस्ती भी।  आयुष ने बताया की पटना नाम सुनते ही उनके दिमाग में नालंदा यूनिवर्सिटी की छवि आती है जो की भारत की सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी है। 
 
उसके बाद ये दोनों गोलघर भी गए जहा पे इन दोनों उस स्मारक का बहुत आनंद उठाया। आयुष शर्मा और वरिना हुसैन कहते है की वो अपने साथ पटना की ढेर सारी यादें ले जा रहे है और उन्हें पटना के  लोगों से बोहोत उमीदें है, वो आशा करतें है की लोवरात्रि पटना के लोगों को खूब पसंद आएगी।  "लवरात्री" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी।
 
"लवरात्री" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।
 
"लवरात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »