29 Mar 2024, 17:47:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई आने बाद अनुराग कश्यप को सोना पड़ा था सड़कों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 10:35AM | Updated Date: Sep 11 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। अनुराग सिंह कश्यप 10 सितंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
 
अनुराग ने अपनी पढ़ाई देहरादून और ग्वालियर में की। अनुराग को बचपन से ही फिल्में देखने का बहुत शौक था, लेकिन बाद में उनका यह शौक छूट गया। बाद में अनुराग के मन में फिल्में बनाने की लालसा जगी और वह सब कुछ छोड़ साल 1993 में मुंबई आ गए। अनुराग जब काम की तलाश में मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में 5 से 6 हजार रुपये ही थे। अब ऐसे में मुंबई जैसे शहर में गुजारा करना बहुत मुश्किल था।
 
जब अनुराग के पास पैसे खत्म हो गए तो उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा। फिर कहीं जाकर उन्हे पृथ्वी थिएटर में काम मिला। अनुराग कश्यप की पहले शादी आरती बजाज से हुई थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद कल्कि से भी अनुराग का तलाक हो गया। अनुराग की पहली पत्नी से एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। अनुराग कश्यप के नाम आज कई बड़ी फिल्में हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »