19 Apr 2024, 19:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में हैं। आए दिन निक के साथ प्रियंका की दमदार की दमदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, प्रियंका और निक वो रॉल्फ लॉरेन की 50 वीं एनिवर्सरी पर आयोजित हुए फैशन शो को अटेंड करने पहुंचे।
 
दोनों के खूबसूरत अंदाज को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस दौरान प्रियंका ब्लैक गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं तो वहीं निक व्हाइट फॉर्मल्स में काफी स्टाइलिश लुक में दिखे। एक दूसरे का हाथ थामें प्रियंका निक ने रेड कार्पेट पर पोज दिए। रेड कार्पेट पर अपनी दमदार केमिस्ट्री से दोनों ने सबको काफी इंप्रेस किया। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »