18 Apr 2024, 22:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिंधी रीति रिवाज के साथ होगी दीपिका-रणवीर की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2018 12:20PM | Updated Date: Sep 9 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  20 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान को न्यौता दिया गया है। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर एक खास खबर सामने आई है। रणवीर और दीपिका की शादी धूमधाम से सिंधी रीति रिवाज के साथ होगी।
 
शादी होने के बाद भारत आकर रणवीर और दीपिका ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। सूत्रों की मानें तो इन दिनों के शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसे पहले खबरें आईं थी कि रणवीर और दीपिका शादी के पहले हफ्ते बैंगलोर के लिए रवाना होकर शादी के पहले की इस बड़ी पूजा का हिस्सा होंगे।
 
इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी। दीपिका की मां उज्जवला ने बैंगलोर के प्रसिद्ध नंदी मंदिर में पंडितों से इस बारे में बात कर के बुकिंग कर ली है। पूजा दीपिका और रणवीर की मौजूदगी में ही होगी। रणवीर और दीपिका में नजदीकियां फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के सेट से शुरू हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »