28 Mar 2024, 22:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नितेश तिवारी की अगली फिल्म में नजर आएंगे ताहिर राज भसीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 4:56PM | Updated Date: Sep 7 2018 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता ताहिर राज भसीन फिल्म 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म दोस्ती, दिल टूटने और खुद की सफलता जैसी भावनाओं के ईदर्गिद घूमती है।
 
ताहिर के साथ फिल्म में सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर भी होंगी। ताहिर ने कहा, मैं इस बात का कायल हूं कि कैसे थियेटर छोड़ने के बाद भी लंबे समय तक नितेश तिवारी की फिल्म का लोगों पर असर रहता है।
 
मैं उनकी अगली फिल्म और उनके साथ काम को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ताहिर इससे पहले प्रदीप सरकार की 'मर्दानी' में नजर आ चुके हैं और वह नंदिता दास की आगामी फिल्म 'मंटो' का भी हिस्सा हैं। नितेश की नई फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »