24 Apr 2024, 03:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 11:59AM | Updated Date: Sep 7 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग इन दिनों बुल्गारिया में चल रही है। हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिल्म के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया और बाकि टीम मेंबर्स से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं।

बुधवार को वो बुल्गारिया की राजधानी सोफिया पहुंचे, जहां पर उन्होंने रणबीर और आलिया से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन देव भी मौजूद रहे। सोशल माडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया है कि भारत और बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने क्रू मैंबर्स सहित दोनों स्टार्स से बात की। इस दौरान दोनों देशों के सिनेमा और सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर बात हुई।

फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बखूबी आपस में बातें करते हुए देखा जा सकता है। ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म में मॉडर्न भारत की कहानी को दिखाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »