29 Mar 2024, 16:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर ने स्त्री के साथ की बॉक्सऑफ़िस पर धमाकेदार वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 3:35PM | Updated Date: Sep 5 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस शुक्रवार दर्शकों को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा डरावनी कॉमेडी में से एक देखने मिली। स्त्री के साथ, श्रद्धा कपूर ने अपनी धमाकेदार वापसी की है! रिलीज के तीसरे दिन 13.26 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, श्रद्धा कपूर अभिनीत इस सप्ताहांत कुल 31.26 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर की "स्त्री" राजकुमार राव की पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है। 
 
जबकि श्रद्धा कपूर के लिए 2014 में आई फ़िल्म "एक विलेन" लगभग 16 करोड़ की कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक थी, वही स्त्री ने राजकुमार को उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दे दी है। दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार राव अपने अब तक के करियर में ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगाना रणावत, विद्या बालन, सोनम कपूर जैसी हीरोइनों के साथ काम कर चुके है लेकिन श्रद्धा कपूर की स्त्री के साथ राजकुमार अपने करियर का नया रिकॉर्ड बनाने में सफ़ल रहे है। 
 
फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की दिलचस्प केमिस्ट्री के लिए दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। फ़िल्मी प्रेमियों को अपनी तरफ़ आकर्षित कर के दोनों की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »