26 Apr 2024, 01:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गुरु रंधावा का गाना गुनगुनाना महिला को पड़ा महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 10:37AM | Updated Date: Sep 5 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के चलते अपनी एक महिला कर्मी को दंडित किया है।
 
दरअसल यह महिला गुरु रंधावा का बेहद चर्चित गाना 'हाई-रेटेड गबरू' गुनगुना रही थी, जिसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो गया था।  इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था।
 
एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने इसके साथ ही उन्हें आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »