18 Apr 2024, 23:14:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गांधी की हत्या करने वाले आज सत्ता में : अभिनेत्री स्वरा भास्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:34PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से सत्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोग आज सत्ता में हैं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों को हमें जेल में डाल देना चाहिए।
 
बता दें कि स्वरा भास्कर के इस बयान को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वरा ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। स्वरा ने कहा, 'हमारे देश में जब महात्मा गांधी जैसे महान नेता की हत्या हुई, उस वक्त भी कुछ लोग जश्न मना रहे थे। आज वे सत्ता में हैं। क्या हम उनको जेल में डाल देना चाहिए....?' इस दौरान स्वरा ने यह भी कहा कि एक खून का प्यासा समाज बनना कोई अच्छी बात नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »