23 Apr 2024, 17:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेरी तुलना सारा अली खान से नहीं की जानी चाहिए: जाह्नवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 12:27PM | Updated Date: Aug 31 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों की लगातार फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो रही है। इस साल श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया। इस साल सैफ अली खान की बेटी सारा भी डेब्यू करेंगी। इस बीच जाह्नवी कपूर से जब स्टारकिड्स से कॉम्पीटिशन को लेकर सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने बताया कि, कॉम्पीटिशन वाली बात बिल्कुल भी नहीं है।
 
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री जाह्ववी कपूर का कहना है कि उनकी तुलना सारा अली खान से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी ये समझ में नहीं आता है कि लोग हम दोनों को एक दूसरे के खिलाफ क्यों देखना चाहते है। जाह्ववी ने कहा, अक्सर इस तरह की बातें सुनने में आती है जैसे कि वो चाहते है कि हम एक दूसरे के खिलाफ हो। जाह्नवी ने कहा कि उनको खुद नहीं पता है कि लोग उन दोनों की क्यों तुलना करते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »