20 Apr 2024, 02:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की मशहूर नागिन यानि मौनी राय ने हाल ही में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'गोल्ड' में अपनी एक्टिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लोग उनके अभिनय से काफी खुश हैं। यह तो सभी जानते हैं कि मौनी रॉय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन 'गोल्ड' की सफलता के बाद उनके फैंस की लिस्ट और भी लंबी हो गई है। शायद इसी का नतीजा है कि वह हाल ही में लोगों की भारी भीड़ के बीच फंस गई थीं। 
 
मौनी रॉय हाल ही में फैंस की भीड़ के बीच बुरी तरह से फंस गई थीं। वह काफी घबरा गई थीं। इसका एक विडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
इस विडियो में दिख रहा है कि फैंस की भीड़ के बीच से मौनी रॉय निकलकर गाड़ी तक जाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पा रही हैं। लोग उन्हें सेल्फी क्लिक करने की डिमांड करते हैं। हालांकि तभी उनकी दोस्त उनकी मदद के लिए आगे आती है और उन्हें गाड़ी तक पहुंचाती है, लेकिन वहां भी भीड़ मोनी रॉय का पीछा नहीं छोड़ती।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »