19 Apr 2024, 11:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जॉन के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हूं : अनीस बज्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 4:34PM | Updated Date: Aug 29 2018 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्म पागलपंती में निर्देशित करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दोनों ही इस नए काम को लेकर उत्साहित हैं। बज्मी ने आखिरी बार जॉन की 2015 में आई फिल्म वेलकम बैक का निर्देशन किया था। बज्मी ने मुंबई से फोन पर बताया, जॉन निश्चित रूप से पागलपंती में होंगे। मैंने जॉन के साथ वेलकम बैक की थी। यह बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।
 
मैं और वह, दोनों ही एक नई फिल्म साथ करना चाह रहे थे। अब हमारे पास एक नया विषय है, इसलिए हम काफी उत्साहित हैं। हम जल्द ही इस पर कार्य शुरू करेंगे। वेलकम, नो एंट्री और सिंह इज किंग के लिए प्रसिद्ध बज्मी का नाम विभिन्न फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि वह आंखें 2 का निर्देशन कर सकते हैं, जिसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे।
 
बिना किसी बात की पुष्टि करते हुए बज्मी ने कहा, आंखें 2 को लेकर बातें हो रही हैं..हम जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। अभिनेता कार्तिक आर्यन के बज्मी के साथ एक फिल्म साइन करने को लेकर खबरों पर बज्मी ने कहा, देखिए, करीब तीन से चार फिल्में चल रही हैं। लेकिन, मुझे किसे शुरू करना है और क्या करना है इसकी योजना बनानी होगी..बहुत सी चीजें हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »