20 Apr 2024, 02:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इमरान हाशमी ने ‘चीट इंडिया’ का टीजर पोस्टर जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 4:11PM | Updated Date: Aug 29 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी ने सोमवार को अपने पहले प्रोडक्शन की 'चीट इंडिया' के टीजर पोस्टर का अनावरण किया। 39 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म की कुछ झलकियां साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने टैगलाइन लिखी, 'नकल में ही अकल है'। उन्होंने प्रशंसकों से पूछा कि वह सहमत हैं या नहीं।
 
यह फिल्म सौमिक सेन द्वारा निर्देशित की जा रही है। यह भारत की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। फिल्म निर्माता-अभिनेता जोड़ी दिनेश गौतम और इमरान जाहिद ने दावा किया कि फिल्म की कहानी 'मार्कशीट' नामक उनकी अपनी फिल्म से कॉपी की गई है। 'चीट इंडिया' 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। इसमें इमरान और श्रेया धन्वंतरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »