19 Apr 2024, 05:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी मेडल्स जीतकर दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं। बुधवार को मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। साइना ने बैडमिंटन एकल में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस जीत पर न केवल राजनेताओं ने बधाई दी है। बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी साइना नेहवाल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
 
बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग सितंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएंगी। वहीं इस बायोपिक को लेकर श्रद्धा कपूर का मानना है कि अगर किसी रियल लाइफ हीरो की जिंदगी का किरदार करना है कि उसके लिए काफी मेहनत करती पड़ती है ताकि परदे पर दर्शक भी पसंद करें। वह कहती हैं कि साइना नेहवाल का किरदार करना उनके लिए आसान काम नहीं है। इसके लिए वह हर दिन ट्रेनिंग ले रही हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »