20 Apr 2024, 08:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में करीना का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उनकी ट्रेनर  नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
वीडियो में करीना बेहद मुश्किल वर्क आउट करती दिख रही हैं। करीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों करीना ने  अपने हुस्न के जलवे बिखेरती दिखी थी। इस दौरान वह सिल्वर गोल्डन आॅफ शॉल्डर गाउन पहने थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 
 
करीना जल्द ही अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय और करीना दोनों ही 9 साल बाद एक- साथ दिखेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाएंगे। इसके अलावा करीना जल्द आलिया भट्ट और रणवीर सिह के साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »