29 Mar 2024, 07:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। हालांकि उनका कोई फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड नहीं है। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद शाहरुख ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। यही बात उनकी पूरी फैमिली में है।
 
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में एक कवर पेज के लिए फोटोशूट कर वाहवाही बटोरी थी। उनके बेटे आर्यन भी फिल्मों की ओर रुख करने वाले हैं। साथ ही शाहरुख खान की प्यारी और टैलेंटेड वाइफ गौरी खान ने भी बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। वे पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने कई सेलीब्रिटीज के घर और कमर्शियल जगहें डिजाइन की हैं।
 
गौरी खान वैसे काफी ग्लैमरस हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए अपनी जगह बनाई है। वे सितंबर के महीने के लिए कवर की स्टार हैं। उन्हें 'क्वीन आॅफ डेकॉर' के नाम से सम्मान दिया गया है।
 
इस कवर पेज में ग्लैमरस गौरी ने व्हाइट केप-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी है। इसमें उनका लुक काफी सिंपल है, लेकिन वे बेहद आकर्षित लग रही हैं। इस खास अचीवमेंट को शाहरुख खान ने भी शेयर किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कवर पेज की पिक्चर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे लिए वे कवर मदर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »