24 Apr 2024, 18:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की मशहूर 'नागिन' मौनी रॉय छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा रही हैं। अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय की 'गोल्ड' बॉक्स आॅफिस पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही है। फिल्म समीक्ष्कों के साथ फैंस ने फिल्म के लिए तारीफों के पुल बांधे। 
 
'गोल्ड' को मौनी की डेब्यू फिल्म समझ रहे है, तो  इसके पीछे के एक सीक्रेट  है। दरअसल, मौनी ने 'गोल्ड' से नहीं बल्कि 2004 में आई फिल्म 'रन' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। 'रन' में मौनी एक छोटा रोल प्ले करते हुए नजर आई थी। मौनी अक्षय कुमार के साथ नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन के साथ पहले रुपहले पर्दे पर नजर आईं थी।
 
फिल्म की शुरूआत में एक गाने में अभिषेक बच्चन के साथ एक लड़की डांस करते हुए नजर आई। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय है। देश ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अक्षय कुमार फिल्म में एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था।
 
इस फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय लीड रोल में है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'गोल्ड' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मौनी को टीवी के सुपरहिट सेराइल नागिन से घर-घर में पहचान मिली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »