29 Mar 2024, 00:17:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा धूपिया, अंगद बेदी के घर जल्द गूंजेंगी नन्हीं किलकारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 1:09PM | Updated Date: Aug 25 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि दोनों बहुत जल्द मां-बाप बनने वाले हैं और उनके घर उनके पहले बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। धूपिया ने एक तस्वीर के जरिए अपने गर्भवती होने की खबर दी। उन्होंने अपनी और अंगद की तस्वीर के साथ लिखा, “नई शुरुआत होने वाली है..हम तीन..सतनामवाहेगुरू।”
 
फिल्म ‘पिंक’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले बेदी ने भी इंस्टाग्राम पर वही तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “अफवाहें सच निकली..हम तीन..सतनाम वाहे गुरू।” धूपिया (37) और बेदी (35) इस साल 10 मई को एक गुप्त कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »