29 Mar 2024, 15:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इंडियाज मोस्ट वांटेड बनने जा रहे हैं।  अर्जुन कपूर ने अपनी अगली फिल्म राज­कुमार गुप्ता की 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज हो सकती है। फिल्­म का पहला हिस्सा मुंबई में ही शूट होना है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्­टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के क्लैपबोर्ड की पिक्चर भी शेयर की है।
 
उन्होंने लिखा है, नई फिल्­म की शुरुआत किसी मिशन से कम नहीं लगती और इस बार तो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' वाकई में मिशन ही है। खुश और एक्साइटेड हूं कि यह मेरी 12वीं फिल्म है। आप लोग 24 मई की डेट को  मार्क कर लीजिए।  कहा जा रहा है कि अर्जुन इस फिल्म में इंटेजी­जेंस आॅफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई में फिल्म का पहला हिस्सा शूट करने के बाद फिल्म की पूरी टीम नेपाल रवाना हो जाएगी। दूसरे शेड्यूल को नेपाल में शूट किया जाना है। फिल्‍­म अगले साल 24 मई को रिलीज होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »