16 Apr 2024, 21:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 2:16PM | Updated Date: Aug 11 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। बहरीन देश में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं जो मूलत: वहीं के रहने वाले हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मां एक एयर होस्टेस थीं। चार भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं, उनकी एक बहन और दो बड़े भाई हैं।
 
जैकलीन का रुझान शुरू से ही एक्टिंग और फिल्मों की ओर था। बहरीन में उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में एक कार्यक्रम को होस्ट किया था। एक इंटरव्यू में फर्नांडिस ने बताया था कि वो बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो हॉलीवुड मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल आॅफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली। जैकलीन ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी आॅफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन से की।
 
पढ़ाई खत्म करने के बाद वो श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम करने लगीं। जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में वो भारत आईं। यहां पहुंचने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए आॅडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख थे जबकि अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »