20 Apr 2024, 09:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपनी फ्रेंड के साथ वेनिस में ट्रिप पर हैं। कई तस्वीरें सुहाना के इंस्टा फैनक्लब अकाउंट पर सामने आई हैं,  जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले पूरा खान परिवार छुट्टियों पर गया था। सुहाना, आर्यन, अबराम, शाहरुख और गौरी की तस्वीरें वायरल हुई थीं।
 
हाल ही में सुहाना ने अपना पहला मैगजीन फोटोशूट कराया था। इसी के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना की ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री हो गई। फोटोशूट में सुहाना का एकदम नया अवतार देखने को मिलो फोटोशूट तो महज बहाना है।  असल में ये उनके बॉलीवुड डेब्यू की पहली सीढ़ी है। अब फैंस को सुहाना के बिग बॉलीवुड ब्रेक का इंतजार है।  बेटी के डेब्यू को लेकर शाहरुख इमोशनल हुए। 
 
उन्होंने मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं।  जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की मैं बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं।  हैलो सुहाना खान ' सुहाना फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही कितनी कैमरा फ्रेंडली हैं इसका अंदाजा उनके डेब्यू शूट से लगाया जा सकता है। सुहाना का कॉन्फिडेंस किसी सुपरमॉडल से कम नजर नहीं आ रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »