मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क हिट रही। फिल्म में जाह्नवी की जोड़ी ईशान खट्टर के साथ जमी और अपनी एक्टिंग के जरिए वह दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
जाह्नवी ने अपनी दूसरी फिल्म 'तख़्त 'साइन कर ली है। एक फिल्म पुरानी जाह्नवी इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्मकार करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे एक साथ दिखाई देंगे।
फिल्म में भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी। करण ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, मैं 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर जैसे मुख्य कलाकार के होने से बहुत उत्साहित और सम्मानित हूं।
बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रणवीर ने कहा, वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म के लिए करण जौहर का शुक्रिया अदा किया। 'तख्त' 2020 में रिलीज होगी।