20 Apr 2024, 06:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका, फरहान ने ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 2:39PM | Updated Date: Aug 8 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में होगी। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं।
 
यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी। प्रियंका ने कहा, मैं इस फिल्म में खो जाने की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि यह मेरे लिए बहुत खास है। जैसे ही मैंने इसे पढ़ा, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी, इसलिए मैं कलाकार और सह-निर्माता के तौर पर दोनों दो टोपियां पहने हूं।
 
उन्होंने कहा, दोनों पहलुओं में, मैं फिल्म में मौजूद कलाकारों और तकनीशियनों की अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं। फरहान ने फिल्म को खूबसूरत कहानी बताया। उन्होंने कहा,मैं प्रियंका के साथ दोबारा और रोनी और सिड के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में बुधवार को शुरू हुआ। जायरा भी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। 'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गईं थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »